पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर ने टिकट चेकिंग के प्रथम तिमाही में की 89,281 रुपए की आय
- Advertisement -
बरेली । इज्जतनगर मंडल नियमित रुप से बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों तथा बिना बुक सामान के साथ यात्रा की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए सदैव प्रयत्नशील रहता है।
इज्जतनगर मंडल पर प्रथम तिमाही माह अप्रैल से जून, 2024 के दौरान संम्पूर्ण इज्जतनगर मंडल पर चलाये गये सघन टिकट जाँच अभियानों के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2023 व 2024 की प्रथम तिमाही के अंत तक 89,281 उच्च प्रभार के मामले पकड़ने में सफलता प्राप्त की जोकि गतवर्ष की इसी अवधि में पकड़े गये 72,885 की तुलना में 22.4 प्रतिशत अधिक है। साथ ही 25 यात्रियों को जुर्माने की राशि अदा न करने पर उन्हे जेल भेज दिया गया।
- Advertisement -
उच्च प्रभार के मामलो से प्राप्त आय में भी वर्ष 2023़-2024 की प्रथम तिमाही के अन्त तक रुपये 5.05 करोड़ रेल राजस्व प्राप्त हुआ जोकि गतवर्ष की इसी अवधि में प्राप्त रुपये 4.02 करोड़ की तुलना में 20.1 प्रतिशत अधिक है। रेल परिसर में गन्दगी फेलाने एवं धूम्रपान करने पर 657 व्यक्तियों से रु.77550 रेल राजस्व वसूल किया गया।