एंटी करप्शन विभाग ने 10 हजार की रिश्वत लेते दरोगा को किया गिरफ्तार

0 108

- Advertisement -

।बरेली। एडीजी बरेली जोन व आईजी बरेली रेंज के निर्देशन पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत एंटी करप्शन विभाग के सीओ यशपाल सिंह के निर्देशन में भ्रष्टाचार संगठन विभाग की टीम ने बदायूं जनपद के थाना जरीफ नगर की दाना पुर चौकी पर तैनात दरोगा धर्मवीर सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है

शिकायतकर्ता मनोज कुमार ग्राम अंबियापुर थाना जरीफ नगर से दरोगा धर्मवीरसिंह ने एक शिकायत के निस्तारण के ₹10 हजार की मांग की थी एंटी करप्शन की ट्रैप टीम के प्रभारी जितेंद्र सिंह की टीम ने रिश्वतखोर दरोगा को धर दबोचा, दरोगा धर्मवीर सिंह के खिलाफ विधिक कारवाई थाना मुजरिया में की जा रही है।

- Advertisement -