एस एसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थानों में शुरू हुई गणना एवं ब्रीफिंग की कार्रवाई

0 36

- Advertisement -

बरेली

* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन पर जनपद के सभी थानों पर प्रारम्भ हुई सुबह गणना व ब्रीफिंग की कार्यवाही ।*

- Advertisement -

➤ सुबह *09.30* बजे सभी थानों पर समस्त पुलिस बल को एकत्र कर प्रतिदिन *उपस्थिति* ली जाती है ।

➤ प्रतिदिन थाना क्षेत्र में *महत्वपूर्ण आयोजनों* के सम्बंध में सभी को बताया जाता है और ब्रीफ़ किया जाता है।

➤ थाने पर प्राप्त *शिकायतों एवं IGRS* पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को पुलिसकर्मियों को आवंटित कर दिन में जाँच की कार्यवाही की जाती है।

➤ विभिन्न न्यायालय से जारी *समन, वारंट* पुलिसकर्मियों को आवंटित कर तामील कराया जाता है ।

➤ पुलिसकर्मियों से उनकी *समस्याओं* के बारे में पूछा जाता है।

➤ पुलिसकर्मियों की वर्दी *चेक* कर सही तरीके से *वर्दी धारण* किये जाने के सम्बंध में निर्देशित किया जाता है ।

➤ *शासन व मुख्यालय* से प्राप्त निर्देशों-आदेशों के सम्बंध में सभी को बताया जाता है।