एडीजी बरेली जोन ने नए कानून के बारे में जनता को किया जागरूक
- Advertisement -
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नए कानून के तहत शहर की ऐतिहासिक कोतवाली में पहला मुकदमा दर्ज हो गया है। एडीजी रमित शर्मा के मुताबिक कोतवाली में जोन का पहला मुकदमा अमरोहा में साथ बरेली में पहला मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ है
उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि इसे कंफर्म इसलिए नहीं कहा जा सकता कहीं ऐसा ना हो इससे पहले किसी थाने में कोई मुकदमा दर्ज हुआ हो। एडीजी रमित शर्मा ने नए कानून के स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के नए तीन कानून अस्तित्व में आ गए है। जिससे लोगों को नए कानून के तहत तय समय मे न्याय मिलना आसान हो गया है।
- Advertisement -
इस कानून में सबसे खास बात यह भी है कि इन कानून के तहत गंभीर अपराधों में शामिल लोगों को हथकड़ी लगाकर कोर्ट के सामने पेश किया जा सकेगा। इस मौके पर एडीजी रमित शर्मा ने कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।