तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अनुराग आर्य बने बरेली के नए एस एसपी
- Advertisement -
बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 8 नए और आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है जिसमें बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान घुले को एसटीएफ लखनऊ भेजा गया है और आजमगढ़ में एसपी सिटी के पद पर तैनात अनुराग आर्य को बरेली का नया एसएस पी बनाया गया माफिया मुख्तार अंसारी की सल्तनत में पहली कील ठोकने वाले आईपीएस अधिकारी अनुराग आर्य है बरेली में अभी गोली कांड को लेकर मुख्यमंत्री काफी गंभीर है और उन्होंने एडीजी पीसी मीणा को हटा दिया और उसके दो दिन बाद एसपी सुशील चंद्रभान घुले को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।