यूपी में धर्म के आधार पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई नदीम कुरैशी

0 106

- Advertisement -

बरेली इत्तेहाद ए मिल्लत कॉन्सिल के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी ने एक बयान जारी करते हुए कहा उत्तर प्रदेश में सिर्फ धर्म के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्रवाही करते हैं कुरैशी ने कहा अलीगढ और बरेली जैसी घटनाओ ने कानून  व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी

 

देश में बीजेपी नेताओं के सरक्षण में गुंडे पल रहे हैं सड़कों पर गोलियां चलाई जा रही हैं आम आदमी का सड़कों पर चलना मुश्किल है कब कहाँ से गोली चल जाये पता नही

- Advertisement -

,

बरेली के पीलीभीत बाईपास पर हुई गोली कांड पर कड़ा रुख अपनाते हुए नदीम कुरैशी ने कहा मामला बीजेपी नेताओं से जुड़ा है इस बजह से प्रशासन ने बिलडोज़र की कार्रवाही अब तक नही की जबकि इतनी संगीन घटना पर फ़ौरन अपराधियों के घरों पर बिलडोज़र चलना चाहिए था कुरैशी ने कहा बरेली की फिज़ा खराब करने वालों पर बिलडोज़र की कार्रवाही होनी चाहिए अगर यह घटना से धर्म विशेष के लोग जुड़े होते तो उन्हें और उनके मकानों को मिट्टी में मिला दिया जाता