समाजवादी पार्टी के बैनर से गायब हुआ आजम खान का फोटो
- Advertisement -
बरेली। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने समाजवादीपार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की फोटो बैनर पर न होने से रोष व्यक्त किया है नेता आज़म खान का मंच के मुख्य बैनर पर फोटो न लगाकर बरेली ज़िला,महानगर संगठन मुसलमानों को क्या संदेश देना चाहता है, क्या वो यह बताना चाहते है की मुस्लिम नेताओं की कुर्बानी का कोई मूल्य नहीं है
, आज़म ख़ान आज जेल में है पर उन्होंने सपा का परचम नही छोड़ा,पर बरेली सपा संगठन कुछ नेताओं के इशारे पर लगातार आजम खान का अपमान कर रहा है, ज़िला उपध्यक्ष हैदर अली ने इस बात की निन्दा करते हुए कहा की अब मेहनत,ईमानदारी वफादारी ,कर्मठता का स्थान चरित्रहीनता,दलालों,मक्कारो, स्तरहीन लोगो ने ले लिया है.. तुमने कहा कि आजम खान की कुर्बानी से ही आज समाजवादी पार्टी फल फूल रही है लेकिन कुछ जादू कर नेता पार्टी को की छवि को धूमिल कर रहे हैं और और अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं पार्टी नेतृत्व को इन सब बातों पर ध्यान देना चाहिए
- Advertisement -