महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे ने किया मथुरा से फर्रुखाबाद खंड का विंडो निरीक्षण
- Advertisement -
बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सुश्री सौम्या माथुर ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव एवं शाखा अधिकारियों के साथ
लाइट गुड्स ट्रेन से मथुरा जंक्शन से फर्रुखाबाद रेल खंड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
विण्डो निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक सुश्री सौम्या माथुर ने आगामी मानसून सम्बन्धी तैयारियों पर चर्चा की तथा इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को मानसून से पहले सभी स्टेशन यार्डों में ड्रेनेज सिस्टम की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश दिया।
- Advertisement -
सुश्री माथुर ने ट्रैक के रखरखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति, खंड में जारी कॉसन ऑर्डर एवं समपारों की स्थिति को देखा एवं परखा। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।