एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को 10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
- Advertisement -
बरेली। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एंटी करप्शन टीम ने थानाशीशगढ़ के बंजारिया चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र सिंह को ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
थाना शीशगढ़ के लालू नगला निवासी हामिद अली ने अपने भाई के विरुद्ध शिकायत के निस्तारण के लिए बंजरियााचौकी जितेंद्र सिंह से बात की थी जितेंद्र सिंह ने उनसे ₹20 हजार की डिमांड की थी उन्होंनेेेेे इसकी शिकायत विभाग को दी
- Advertisement -
एंटी करप्शन टीम के सी ओ यशपाल सिंह के निर्देश पर सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और बंजरिया चौकी इंचार्ज दरोगा जितेंद्र सिंह को शिकायतकर्ता द्वारा ₹10 हजार की रिश्वत दी गई रिश्वत देते ही टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया