- Advertisement -
बरेली । प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा थाना इज्जतनगर रहपुरा चौधरी में 4 अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही चला बुलडोजर।
इकराम बेग द्वारा थाना इज्जतनगर रहपुरा चौधरी में लगभग 7000 वर्गमी 5000 वर्गमी0 एवं 4000 वर्गमी0 क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के तीन अवैध कालोनियों का निर्माण, विकास कार्य करते हुए मौके पर सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य कर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी।
- Advertisement -
हाजी निहाल एवं हाजी वसीम द्वारा रहपुरा चौधरी में लगभग 4000 वर्गमी क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा था।
उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता लक्ष्मण सिंह रावत, अवर अभियन्ता सुनील गुप्ता आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा 4 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।