आईटीबीपी की तृतीय वाहिनी ने मनाया 61वा स्थापना दिवस
- Advertisement -
बरेली। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस आइटीबीपी की तृतीय वाहिनी ने आज बुखारा रोड स्थित कैंप में 61वा स्थापना दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक और हिम वीर जवानों ने भाग लिया,।
कार्यक्रम के शुभारंभ में उप सेनानी किशनचंद द्वारा परेड की कमान संभाली गई तथा तृतीय वाहिनी के सेनानी विपिन कुमार द्वारा परेड की सलामी ली गई
स्थापना दिवस के अवसर पर सासर पर तृतीय वाहिनी के जवानों ने दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी तथा भूतपूर्व सैनिकों को मिठाई व उपहार का वितरण कर सम्मानित किया गया
सेनानी विपिन कुमार ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आईटीबीपी की स्थापना 1 जून 1963 को की गई थी तब से आज तक यह सुरक्षा बल देश की सुरक्षा में सबसे आगे योगदान दे रहा है कड़ी मेहनत और जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा में आईटीबीपी के जवान लगे रहते हैं आईटीबीपी के जवान अंतरिक्ष सुरक्षा ड्यूटी मानसरोवर ड्यूटी कैलाश पर्वत ड्यूटी जैसे जिम्मेदार कार्य को अंजाम देते हैं परेड समाप्ति के उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रस्साकशी, बोरी दौड़, सुई धागा दौड़, जलेबी दौड़, फॉर म्यूजिकल चेयर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में पवन सिंह सेनानी डॉ मोहित वर्मा आदि ने स्थापना दिवस पर अपने-अपने विचार रखें
- Advertisement -