राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ ने किया जागरूक, डेंगू से बचने के बताएं उपाय

0 25

- Advertisement -

बरेली।आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस  के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ. विश्राम सिंह द्वारा डेंगू रोग से बचाव हेतु जानकारी दी गयी जिसमे उन्होंने डेंगू के लक्षण जैसे बहुत तेज बुखार,नाक,मसूड़े आदि से खून निकलना,शरीर प़र लाल चकत्ते होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क डेंगू की जांच कराएँ.।

सीएमओ ने बताया कि डेंगू रोग से कैसे बचाव किया जाये जैसे कि घर के अंदर कहीं भी पानी एकत्रित ना होने दें, कूलर सप्ताह में साफ करने के उपरांत उपयोग करें, फ्रिज की ट्रे के पानी को हर सप्ताह साफ़ करे।
डेंगू बुखार मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है एवं यह मच्छर साफ़ पानी में पैदा होता है।
इसी क्रम में डेंगू दिवस के अवसर पर ग्राम पीपरिया में स्कूल के बच्चों के साथ ड्रॉइंग प्रतियोगिता,जन जागरुकता रैली एवं ग्राम में लार्वा विनष्टीकरण का कार्य कराया गया
इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी  सत्येंद्र कुमार सिंह, फॅमिली हेल्थ इंडिया के क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश अग्रवाल, मलेरिया निरीक्षक गुलशन गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
डेंगू में क्या करें
1- बुखार होने पर तत्काल आशा, एएनएम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
2- बिना चिकित्सक की सलाह के औषधि का सेवन न करें।
3- ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें।
4-मच्छरदानी का उपयोग करें।
5-झोलाछाप डॉक्टर से बचें।
6-हल्के सूती वस्त्र पहने एवं रूम को ठंडा रखें।
7- घर या घर के आस पास पानी न जमा होने दें।
8- मच्छर रोधी क्रीम या क्वायल का उपयोग करें।
9- पानी को ढककर रखें।

- Advertisement -

क्या न करें-
1-आस पास पानी इकट्ठा न करे।
2- बिना डॉक्टर की सलाह के दावा खाना।
3- दर्द निवारक दवा का सेवन करना।
4- बच्चो को फुल आस्तीन के कपड़े न पहनना।