- Advertisement -
बरेली। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज जिला अस्पताल में छापा मारा जिलाधिकारी को देखकर सभी कर्मचारियों की हाथ पैर फूल गए, जिलाधिकारी ने ओपीडी इमरजेंसी और मेल वार्ड का निरीक्षण किया निरीक्षा के समय उन्होंने देखा कि मेल वार्ड में बहुत गंदगी फैली हुई है सफाई की व्यवस्था नहीं है इस पर उन्होंने ए डी एस आई सी डॉक्टर अलका शर्मा की फटकार लगाई और साफ सफाई ए ठीक प्रकार से करवाने के निर्देश दिए
डीएम ने इमरजेंसी के प्रत्येक बेड पर जाकर मरीजों से उनका हाल पूछा और दवा इत्यादि के बारे में जानकारी ली उन्होंने पूछा कि किसी ने कोई पैसा तो नहीं मांगा है जिलाधिकारी को इमरजेंसी वार्ड में देख करके स्टाफ सकते में आ गया और आनंदमरण में व्यवस्थाएं दुरुस्त होने लगी डीएम ने ओपीडी का निरीक्षण किया निरीक्षा के समय उन्होंने जगह-जगह फैली हुई गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए
- Advertisement -
डीएम ने मरीज के लिए पानी की व्यवस्था सुरक्षित करने और शेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने बहुत ही कम समय के निरीक्षण में अस्पताल की नब्ज को टटोल लिया और फैली हुई अवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। जिला अस्पताल में गंदगी देख डीएम ने एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए मलेरिया वार्ड के निरीक्षण के समय डीएम ने निर्देशित किया की एंट्री गेट के आसपास साइन बोर्ड के माध्यम से सूचित करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को कोई परेशानी ना हो
मलेरिया की जांच को बढ़ाने और रिपोर्ट तुरंत देने के सीएमओ को निर्देश दिए जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर में डॉक्टरों की उपस्थिति को भी देखा निरीक्षण के समय सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह, एम एस डॉक्टर एलके सक्सेना भी उपस्थित थे