बरेली के दिल में धधक रही थी अवैध तमंचा फैक्ट्री, पुलिस ने आधी रात मारा छापा

0 50

- Advertisement -

बरेली के दिल में धधक रही थी अवैध तमंचा फैक्ट्री, पुलिस ने आधी रात मारा छापा

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

*जनकपुरी रेलवे लाइन के पास सुलग रही थी भट्टी, 3 गिरफ्तार; 315-12 बोर के तमंचे, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने का जखीरा बरामद*

बरेली शहर के बीचों-बीच अवैध हथियारों का गोरखधंधा चल रहा था और पुलिस को भनक तक नहीं थी। लेकिन एक सटीक मुखबिर की सूचना ने पूरे नेटवर्क की पोल खोल दी। सीओ सिटी आशुतोष शिवम के नेतृत्व में थाना प्रेमनगर पुलिस ने जनकपुरी पुरानी रेलवे लाइन के पास चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया।

आधी रात हुई छापेमारी में पुलिस ने 3 तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया। मौके से 315 बोर और 12 बोर के बने-अधबने तमंचे, जिंदा कारतूस और हथियार बनाने का पूरा सामान बरामद हुआ है।

*भट्टी जलाकर बना रहे थे मौत का सामान, घेराबंदी कर दबोचे गए*
पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि जनकपुरी में रेलवे लाइन किनारे कोयले की भट्टी सुलगाकर अवैध असलहे तैयार किए जा रहे हैं। सूचना पक्की होते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। रात के अंधेरे में दबिश दी गई तो नजारा चौंकाने वाला था। तीन लोग हथौड़े-छेनी से तमंचों की नाल पीट रहे थे। पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने तीनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय गंगवार, तेजपाल और राजकुमार उर्फ राजू निवासी शेरगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों कम पढ़े-लिखे हैं और परिवार पालने के लिए अवैध तमंचे बनाकर बेचते थे। मुनाफे को आपस में बांट लेते थे।

*क्या-क्या मिला मौके से*
पुलिस ने मौके से 315 बोर के 3 तैयार तमंचे, 1 अधबना तमंचा, 12 बोर का 1 तैयार तमंचा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा आरी ब्लेड, छेनी, लोहे की नाल, वेल्डिंग रॉड, रेगमाल, हाथ का पंखा समेत हथियार बनाने के तमाम उपकरण जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ धारा 5/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

*इनकी रही अहम भूमिका*
इस कार्रवाई को निरीक्षक अपराध सुरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, प्रमोद कुमार, अक्षय त्यागी, मुख्य आरक्षी बलवीर कर्दम, नंदकिशोर, यश कुमार और आरक्षी मनीष धामा, अनुराग की टीम ने अंजाम दिया। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने टीम को शाबाशी दी है।

बरेली शहर के बीच अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। रात के अंधेरे में चल रहे इस धंधे पर पुलिस की नजर ने साफ कर दिया कि अपराधियों की अब खैर नहीं।