मिलक में अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि० की नवीन शाखा का शुभारंभ
- Advertisement -
मिलक में अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि० की नवीन शाखा का शुभारंभ
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
मिलक (रामपुर) । प्रदेश के राज्यमंत्री कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान बलदेव सिंह औलख ने आज अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि० की 16वी. नवीन शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अर्बन को-आपरेटिव बैंक ने ग्राहक सेवा के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया है। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी मौजूद रहे।
वर्ष में 365 दिन कार्य करने वाली अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि० जो कि अव मल्टी स्टेट को-आपरेटिव बैंक है, की 16वी. नवीन शाखा-मिलक, विलासपुर रोड जिला-रामपुर का विधिवत् उद्घाटन बैंक के संस्थापक व महामहिम राज्यपाल, झारखंड संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में, राज्यमंत्री कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान, उ०प्र० बलदेव सिंह औलख के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यकम की अध्यक्षता बैंक की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गंगवार के द्वारा की गयी।
इस अवसर पर बैंक संस्थापक संतोष कुमार गंगवार द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए वताया गया कि बैंक के शाखा विस्तार कार्यकम के अन्तर्गत इस वित्तीय वर्ष के द्वितीय त्रैमास में बैंक की एक और शाखा जिला पीलीभीत के बीसलपुर तहसील में खुलने जा रही है।
इसी कम में बैंक की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गंगवार द्वारा अवगत कराया गया कि निक्षेप संचय अभियान के अन्तर्गत बैंक द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के अन्त तक बैंक का निक्षेप एक हजार करोड़ तक करके टियर-3 बैंक की श्रेणी प्राप्त करने का लक्ष्य है जिसके उपरान्त उत्तर प्रदेश के समस्त को-आपरेटिव बैंकों में हमारा शिड्यूल बैंकों की श्रेणी में सम्मिलित होने वाला प्रथम बैंक होगा।
बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्रीपाल कश्यप ने इस शुभ अवसर पर अवगत कराया गया कि शाखा मिलक का प्रथम दिन कुल 100 से अधिक खाते खोले गये जिसमें कुल डिपोजिट एक करोड़ से अधिक रहा।