नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी! बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी! बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पीड़ित अभिनव सिंह चौहान की शिकायत पर दर्ज मुकदमा संख्या 918/25 में पुलिस ने वांछित आरोपी दुर्गेश बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपेन्द्र सिंह चौहान समेत अन्य लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठी थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम आरोपी ने अपने साथी के खाते में ट्रांसफर कर निजी खर्चों में उड़ा दी।
थाना सुभाषनगर पुलिस टीम ने 26 मार्च 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे औरैया के दखलीपुर गांव में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बाकी साथियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि ऐसे ठगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम जनता को ठगी से बचाया जा सके। पूरे मामले में थाना पुलिस ने आज गुरुवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया #up #viral #बरेली #News #flowers #bareilly
- Advertisement -