कल अदा की जाएगी जुमा तुल विदा की नमाज़।*
- Advertisement -
कल अदा की जाएगी जुमा तुल विदा की नमाज़।*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली,आज दरगाह आला हज़रत पर ईद का चांद देखने का एहतिमाम किया गया। लेकिन आसमान पर चांद नहीं नज़र आया। दरगाह के सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ्ती अहसन मियां ने कहा कि अब 30 का चांद मानते हुए ईद उल फितर का त्यौहार 21 मार्च शनिवार को मनाया जाएगा। 20 मार्च जुमा को जुमा-तुल-विदा की नमाज़ अदा की जाएगी। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि 1999-2000 के बाद रमज़ान माह में इस बार 5 जुमे पड़े। इस तरह 20 मार्च को रमज़ान का आखिरी जुमा मानते हुए जुमा तुल विदा की नमाज़ अदा होगी। मुख्य नमाज़ किला की जामा मस्जिद में डेढ़ बजे और सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत पर साढ़े तीन बजे नमाज़ अदा की जाएगी। इस मौके पर आज दरगाह परिसर में टीटीएस की एक बैठक हुई जिसमें ज़िला प्रशासन से ईद के मौके पर ईदगाह समेत शहर की सभी प्रमुख दरगाहों,खानकाहों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई,प्रकाश व्यवस्था कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौकन्द रखने की मांग की गई। इस मौके पर औरंगज़ेब नूरी,अजमल नूरी,हाजी जावेद खान,ताहिर अल्वी,परवेज़ नूरी,मंज़ूर रज़ा,मुजाहिद बेग,नाजिम रज़ा,सुहैल रज़ा,शाद रज़ा आदि लोग मौजूद रहे।
नासिर कुरैशी
9897556434