पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- Advertisement -
पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मीरगंज।थाना शाही क्षेत्र के गांव ठिरिया कल्यानपुर में रविवार की शाम दो वर्षीय मासूम की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जाता है कि गांव निवासी इंतजार अहमद का दो वर्षीय पुत्र यासर रविवार शाम घर में खेल रहा था। उसी दौरान परिवार के लोग घर में बैठकर भोजन कर रहे थे। खेलते-खेलते मासूम बाथरूम की ओर चला गया, जहां पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। इसी दौरान वह अचानक बाल्टी में सिर के बल गिर गया।कुछ देर तक बच्चा नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान वह बाथरूम में बाल्टी में उल्टा पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे निकालकर इलाज के लिए पहले फतेहगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर बताकर बरेली रेफर कर दिया गया।बरेली के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का सबसे छोटा बेटा था।
- Advertisement -