मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का डिप्टी सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
- Advertisement -
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का डिप्टी सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर आज मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का औचक निरीक्षण डिप्टी सीएमओ डॉ लईक अहमद अंसारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान हरनागला और शेर अली गौंटिया स्थित स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ लईक अहमद अंसारी ने मेले में आने वाले मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था तथा पंजीकरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान कुछ छोटी कमियां पाई गईं, जिनको तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए। डॉ अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य आम जनता को निःशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएं।