बरेली में होली का गुलाल बना ज़हर! जेठानी ने लगाया ऐसा रंग कि महिला का चेहरा झुलसा, थाने पहुंचा मामला
- Advertisement -
बरेली में होली का गुलाल बना ज़हर! जेठानी ने लगाया ऐसा रंग कि महिला का चेहरा झुलसा, थाने पहुंचा मामला
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में होली के रंग ने एक महिला के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। होली के दिन लगाए गए गुलाल से महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया और उस पर गंभीर इंफेक्शन हो गया।
पीड़िता राजवती ने आरोप लगाया कि होली वाले दिन वह अपने घर पर थी, तभी उसकी जेठानी ने उसके चेहरे पर गुलाल लगा दिया। राजवती का कहना है कि गुलाल में कोई केमिकल या हानिकारक पदार्थ था, जिसकी वजह से उसका चेहरा जलने जैसा हो गया और उस पर इंफेक्शन भी हो गया।
घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत शाही थाना पुलिस से की। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में पीड़ित महिला के पति ने आज शुक्रवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया !