बांकोली में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू क्लेश बना वजह*

0 27

- Advertisement -

बांकोली में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू क्लेश बना वजह*

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बहेड़ी (बरेली)। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बांकोली में घरेलू क्लेश से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार बांकोली निवासी राज कुमार (33) पुत्र कल्लू राठौर ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगा ली। काफी समय से चले आ रहे घरेलू विवाद के कारण वह मानसिक तनाव में थे।
शुक्रवार को जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।