बरेली में नकली पनीर पर बड़ी कार्रवाई: FSDA ने 580 किलो मिलावटी पनीर समेत 1191 किलो सरसों तेल कराया नष्ट
- Advertisement -
बरेली में नकली पनीर पर बड़ी कार्रवाई: FSDA ने 580 किलो मिलावटी पनीर समेत 1191 किलो सरसों तेल कराया नष्ट
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में भारी मात्रा में नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई।
जांच के दौरान टीम ने 580 किलो मिलावटी पनीर बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। बताया जा रहा है कि यह पनीर बदायूं से लाकर बरेली में खपाने की तैयारी थी। इसके अलावा 1191 किलोग्राम मिलावटी सरसों का तेल भी जब्त कर नष्ट कराया गया। टीम ने 18 किलो मिलावटी खोया भी पकड़ा, जिसे मानकों के अनुरूप न होने पर नष्ट कर दिया गया।
FSDA अधिकारियों के अनुसार त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त निगरानी और औचक छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों ने साफ किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान पर मिलावटी खाद्य सामग्री की आशंका हो तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है और बाजार में साफ-सुथरे खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन की यह बड़ी पहल मानी जा रही है।