उत्तरप्रदेश मे 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां निरस्त
- Advertisement -
उत्तरप्रदेश मे 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां निरस्त
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
लखनऊ। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 1 से 7 मार्च तक प्रदेश भर में पुलिस कर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सख्त आदेश जारी किए हैं।
डीजीपी द्वारा जारी निर्देश में प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसएसपी को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आगामी दिनों में संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत न किया जाए। जिन पुलिसकर्मियों की पहले से छुट्टी स्वीकृत है, उन्हें भी आवश्यकता पड़ने पर ड्यूटी पर तत्काल बुलाया जा सकता है।
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, त्योहारों और संभावित कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश में पहले से ही पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अतिरिक्त गश्त, संवेदनशील इलाकों में निगरानी और कंट्रोल रूम की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और 7 मार्च तक प्रभावी रहेगा।