बारादरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

0 143

- Advertisement -

बारादरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ईसाइयों की पुलिया के पास करीब 10:30 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

मृतका की पहचान मीना कुमारी पत्नी चंद्रपाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से थाना आंवला क्षेत्र के गांव कंदरपुर की रहने वाली थीं, जबकि उनकी ससुराल थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव महुआ में है।

परिजनों के अनुसार मीना कुमारी पिछले करीब 12 वर्षों से वैवाहिक विवाद के चलते पति से अलग रह रही थीं। वर्तमान में वह कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया पावर हाउस के पास किराए के मकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रही थीं। पति से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता न मिलने के कारण वह स्वयं मेहनत कर जीवन चला रही थीं।

बताया जा रहा है कि मीना कुमारी ने नर्सिंग का कोर्स किया था और अस्पताल में नौकरी की तलाश कर रही थीं। गुरुवार सुबह भी वह इसी सिलसिले में स्कूटी से जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस का कहना है कि टैंकर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।