भोजीपुरा में पुलिस मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार, दो घायल
- Advertisement -
- Advertisement -
भोजीपुरा में पुलिस मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार, दो घायल
रिपोर्ट /आसिफ अली
बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान डकैती के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम पर फायरिंग में एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल भी घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 की रात थाना प्रभारी भोजीपुरा पुलिस बल के साथ गश्त और चेकिंग कर रहे थे। करीब 01:40 बजे ग्राम मसीत से महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन मिला, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी।
रोकने पर वाहन तेज गति से भागा और नहर किनारे पेड़ से टकरा गया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में अकरम अली और आसिफ घायल हो गए, जबकि साहिल और शाहिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना भोजीपुरा में दर्ज डकैती के एक मामले में वांछित थे। इनके खिलाफ अन्य जनपदों में भी आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मौके से नकदी, हथियार और पिकअप वाहन बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अकरम अली (घायल), आसिफ (घायल), साहिल और शाहिद शामिल हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आपराधिक कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।
