दिल्ली में कुरैश कॉन्फ्रेंस ने नदीम कुरैशी को किया सम्मानित, कौम के लिए कार्यों की हुई सराहना
- Advertisement -
दिल्ली में कुरैश कॉन्फ्रेंस ने नदीम कुरैशी को किया सम्मानित, कौम के लिए कार्यों की हुई सराहना
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश महासचिव एवं कुरैश बिरादरी की संस्था कुरैश कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महासचिव नदीम कुरैशी को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कोर कमेटी बैठक के दौरान सम्मानित किया गया।
यह सम्मान माननीय सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कुरैश कॉन्फ्रेंस के कौमी सदर सनोबर अली कुरैशी एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर नदीम कुरैशी द्वारा कौम और बिरादरी के हित में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना भी की गई।
बताया गया कि 14 फरवरी को नदीम कुरैशी दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित कुरैश कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय कोर कमेटी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस बैठक में देशभर से कुरैश बिरादरी के जिम्मेदार पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
दिल्ली में कुरैश भवन निर्माण का प्रस्ताव हुआ पारित बैठक का मुख्य एजेंडा दिल्ली में एक कुरैश भवन के निर्माण को लेकर रहा।
कौमी सदर सनोबर अली कुरैशी ने प्रस्ताव रखा कि देशभर से इलाज के लिए दिल्ली आने वाले कुरैश समाज के लोगों को ठहरने में सुविधा के लिए कुरैश भवन बनाया जाना चाहिए।
कोर कमेटी ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि जल्द ही दिल्ली में कुरैश भवन के निर्माण की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा।
युवाओं को राजनीति और शिक्षा में आगे आने की अपील इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव नदीम कुरैशी ने कहा कि कुरैशी समाज देश में एक बड़े तबके के रूप में निवास करता है, जिसे लंबे समय से नजरअंदाज किया जाता रहा है। अब समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और बिरादरी की भलाई व विकास के लिए कार्य करें। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को नई पहचान दिलाएगी।