बरेली में मार्बल व्यापारी को सूदखोरों ने फंसाया, कर्ज चुकाने के बाद भी मांग रहे रंगदारी

0 79

- Advertisement -

  • बरेली में मार्बल व्यापारी को सूदखोरों ने फंसाया, कर्ज चुकाने के बाद भी मांग रहे रंगदारी

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। राजस्थान के मकराना निवासी एक मार्बल कारोबारी बरेली में कथित सूदखोरी और दबंगई के जाल में फंस गया है। बारादरी थाना क्षेत्र के कट्कईयां निवासी रिजवान अहमद ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।

व्यापारी का आरोप है कि लॉकडाउन के समय लिया गया कर्ज चुकाने के बावजूद आरोपी अब भी लगातार धमकी दे रहे हैं और दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं।

रिजवान अहमद पिछले करीब 13 वर्षों से मिनी बाईपास क्षेत्र में मार्बल का व्यवसाय कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, लगभग छह वर्ष पहले स्वालेनगर इलाके के मोहम्मद साजिद और इकबाल रजा से उनकी जान-पहचान हुई। दोनों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए व्यापार में मदद का भरोसा दिलाया।

20 लाख के बदले लिए ब्लैंक चेक, अब हर महीने पैसे देने का दबाव शिकायत के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान व्यापार में नुकसान होने पर रिजवान ने आरोपियों से 20 लाख रुपये 2 प्रतिशत मासिक ब्याज पर उधार लिए। सुरक्षा के नाम पर आरोपियों ने चार हस्ताक्षरित खाली चेक अपने पास रख लिए।

व्यापारी का दावा है कि जनवरी 2021 से हर महीने 1.25 लाख रुपये का भुगतान कर उन्होंने मूलधन और ब्याज पूरा चुका दिया। इसके बावजूद आरोपी चेक लौटाने से इनकार कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि अब आरोपी हर महीने इसी रकम की मांग कर रहे हैं और न देने पर दुकान कब्जाने की धमकी दे रहे हैं।

रिजवान ने बताया कि 22 जनवरी 2026 की रात आरोपियों ने उन्हें घर बुलाकर बंधक बनाने की कोशिश की और हथियारों के बल पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह वहां से बचकर निकल पाए।

मामले में एसएसपी के निर्देश पर बारादरी थाने में मोहम्मद साजिद और इकबाल रजा के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।