बहेड़ी के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव, खेलकूद व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

0 9

- Advertisement -

बहेड़ी के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव, खेलकूद व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बहेड़ी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव, खेलकूद दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या श्रीमती ऋषि जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।

समारोह के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से भर उठा।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल रहीं मुख्य अतिथि, बेटियों की प्रतिभा की सराहना कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बहेड़ी रश्मि जायसवाल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में सभासद ताहिर पप्पू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभासद ताहिर पप्पू ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां आज शिक्षा, खेल और समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने शिक्षा और संस्कारों को सफलता की मजबूत नींव बताते हुए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन गिरिजा गंगवार ने किया, जबकि रेखा रानी कार्यक्रम प्रभारी रहीं। विद्यालय की उपलब्धियों का विवरण सुनीता सक्सेना ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।