ज्यादा शराब सेवन के बाद सड़क किनारे सोए व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- Advertisement -
ज्यादा शराब सेवन के बाद सड़क किनारे सोए व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली/बदायूं। अत्यधिक शराब सेवन के बाद सड़क किनारे सो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान जिला बदायूं के पुराना रोडवेज स्थित बाबूराम मार्केट निवासी 50 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, राजकुमार दो दिन पहले बरेली कोतवाली क्षेत्र के बिहार बस्ती में अपने भांजे की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।
शादी समारोह के दौरान उन्होंने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद वह सड़क किनारे ही सो गए, जहां कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
मृतक राजकुमार पेशे से पेंटर का काम करते थे।
उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी बेला देवी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।