लोन वसूली के दौरान हिरासत में ले जाने का आरोप, अलीगढ़ में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
- Advertisement -
लोन वसूली के दौरान हिरासत में ले जाने का आरोप, अलीगढ़ में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय इस्माइल की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लोन की रकम अदा न कर पाने के चलते तहसील की टीम उन्हें घर से उठाकर अपने साथ ले गई थी। कुछ ही देर बाद परिवार को सूचना मिली कि इस्माइल की तबियत अचानक बिगड़ गई है।
परिवार के अनुसार, तहसील की टीम इस्माइल को लेकर गई थी और बाद में फोन पर बताया गया कि उनकी हालत खराब हो गई है।
परिजन जब आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में भी तनाव का माहौल बन गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस्माइल को वसूली के दबाव में ले जाया गया था और वहीं उनकी तबियत बिगड़ी। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। तहसील टीम की भूमिका और मौत के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
परिवार क़े लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और गरीब परिवारों पर कर्ज का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासनिक स्तर पर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।