जंगली सियारों के झुंड ने बुजुर्ग किसान पर किया हमला, हालत नाजुक

0 15

- Advertisement -

जंगली सियारों के झुंड ने बुजुर्ग किसान पर किया हमला, हालत नाजुक

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव परोधी निवासी 80 वर्षीय अगन लाल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने खेत में मजदूरों के साथ गन्ना छीलने का काम कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक जंगली सियारों का एक झुंड खेत में निकल आया और उन पर हमला कर दिया।

हमले में अगन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं।

घटना के बाद परिजनों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।