विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में संगोष्ठी का आयोजन

0 19

- Advertisement -

विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में संगोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

समय पर इलाज से कुष्ठ रोग का शत-प्रतिशत उपचार संभव: चिकित्सक

बरेली। विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेलवे चिकित्सालय में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यू.एस. नाग के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मनोहर कुमार ने बताया कि त्वचा पर घाव, सुन्नपन, मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय रहते इलाज शुरू कर दिया जाए तो इसका शत-प्रतिशत उपचार संभव है।

मंडल चिकित्सालय में कुष्ठ रोगियों के परीक्षण एवं उपचार के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डा. रिषव गावा ने कुष्ठ रोग के बचाव और उपचार पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि रोग की पुष्टि होने पर तुरंत इलाज शुरू कराना अत्यंत आवश्यक है। इलाज जितना जल्दी शुरू किया जाएगा, उतनी ही गंभीर और दीर्घकालिक जटिलताओं की संभावना कम होगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आशुतोष शंखधर, नेहा सक्सेना, प्राची वर्मा, यूसरा हसन सहित अन्य चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, अस्पताल में उपचाराधीन रोगी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

संगोष्ठी का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर उपचार के महत्व को समझाना रहा।