IMA UP की पहली राज्य कार्यकारिणी बैठक में स्पेशल इनवाइटी के रूप में शामिल होंगे डॉ. लईक अहमद अंसारी
- Advertisement -
डॉ. लईक अहमद अंसारी को मिला विशेष आमंत्रण IMA यूपी का अहम पद
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
देवरिया में होने वाली IMA UP की पहली राज्य कार्यकारिणी बैठक में स्पेशल इनवाइटी के रूप में शामिल होंगे डॉ. लईक अहमद अंसारी
बरेली।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) उत्तर प्रदेश राज्य इकाई की वर्ष 2025-26 की पहली राज्य कार्यकारिणी समिति (State Working Committee) बैठक में बरेली के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लईक अहमद अंसारी को स्पेशल इनवाइटी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
यह बैठक आगामी 22 फरवरी 2026 को देवरिया में आयोजित की जाएगी।
IMA यूपी के राज्य अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल की संस्तुति पर यह नामांकन किया गया है। बैठक का आयोजन IMA देवरिया ब्रांच द्वारा होटल पार्थ रेजीडेंसी, कसिया रोड, देवरिया में किया जाएगा।
संगठन की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि स्पेशल इनवाइटी सदस्य बैठक में शामिल तो होंगे, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार का मतदान अधिकार प्राप्त नहीं होगा।
डॉ. लईक अहमद अंसारी का चयन संगठन में उनके सक्रिय योगदान, चिकित्सकीय सेवाओं और सामाजिक सहभागिता को देखते हुए किया गया है। IMA से जुड़े चिकित्सकों और स्थानीय मेडिकल समुदाय में इस नामांकन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
बैठक के दौरान प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था, संगठनात्मक गतिविधियों, चिकित्सकों की समस्याओं और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह बैठक IMA यूपी के लिए आगामी कार्ययोजनाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यक्रम से जुड़ी आवास एवं आतिथ्य व्यवस्था के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध सिंह, आयोजन सचिव डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला सहित IMA देवरिया ब्रांच के पदाधिकारियों से संपर्क करने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने सभी आमंत्रित सदस्यों से शीघ्र यात्रा विवरण साझा करने का अनुरोध किया है।