सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की प्रशासन से हुई वार्ता पर, एडीएम सिटी ने आरोपों को बताया निराधार

0 80

- Advertisement -

सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की प्रशासन से हुई वार्ता पर, एडीएम सिटी ने आरोपों को बताया निराधार

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली में पीसीएस अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई है। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की जिला प्रशासन के साथ जो भी वार्ता हुई, वह पूरी तरह शांतिपूर्ण, सरल और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई थी।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, दबाव या गलत व्यवहार जैसी कोई घटना नहीं हुई।

एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने बताया कि वह स्वयं उस समय मौके पर मौजूद थे और पूरी बातचीत उनकी उपस्थिति में हुई। वार्ता सामान्य प्रशासनिक विषयों को लेकर थी और उसमें किसी भी तरह का तनाव नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के दौरान सामान्य शिष्टाचार के तहत नाश्ता और पानी भी लिया गया होगा, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

डीएम आवास को लेकर लगाए गए आरोपों पर एडीएम सिटी ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट स्वयं पैदल चलकर डीएम आवास पहुंचे थे और वहां कोई असामान्य स्थिति नहीं थी।

डीएम आवास पर फोन कॉल आने की बात पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उस दौरान डीएम के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके चलते पारिवारिक कारणों से फोन कॉल आना स्वाभाविक था। इसका वार्ता या किसी प्रशासनिक दबाव से कोई संबंध नहीं है।

एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने सख्त शब्दों में कहा कि जिला मजिस्ट्रेट के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और भ्रामक हैं। प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ काम करता है और किसी भी अधिकारी के साथ अन्याय या दबाव जैसी कोई स्थिति नहीं बनाई जाती।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले से जुड़ी सच्चाई तथ्यों के आधार पर सामने लाई जाएगी और कानून के दायरे में रहकर ही सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।