नैनीताल हाईवे टोल प्लाजा पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर के साथ सड़क सुरक्षा संदेश

0 22

- Advertisement -

नैनीताल हाईवे टोल प्लाजा पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर के साथ सड़क सुरक्षा संदेश

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। 37वें राष्ट्रीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र स्थित दोहना टोल प्लाजा पर जनहित में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के साथ-साथ निःशुल्क चिकित्सा और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व बरेली–नैनीताल हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक द्वारा किया गया। शिविर में टोल कर्मचारियों, आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य जांच के दौरान सामान्य परीक्षण के साथ आंखों की जांच भी की गई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ हुआ।
जागरूकता अभियान में ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर विनीत शर्मा, थाना भोजीपुरा के एसएचओ राजीव कुमार और टीएसआई पूजा मालिक भी मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और यह बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान टीएसआई विनीत शर्मा और पूजा मालिक ने टोल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को पांच हेलमेट निःशुल्क वितरित किए। वहीं, नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती भी दिखाई गई। कार्यक्रम में टोल प्लाजा से गुजरते बिना हेलमेट वाले दो दोपहिया वाहन चालकों को मौके पर चालान किया गया, ताकि आम जनता में स्पष्ट संदेश जाए कि सड़क सुरक्षा गंभीरता से अपनाई जाए।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करना है।
भविष्य में भी इसी तरह के जागरूकता और जनसेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।