सातवीं बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग 23 जनवरी से, 12 टीमें लेंगी हिस्सा
- Advertisement -
सातवीं बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग 23 जनवरी से, 12 टीमें लेंगी हिस्सा
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली।क्रिकेट प्रेमियों के लिए बरेली में एक बार फिर रोमांचक खेल आयोजन होने जा रहा है।
पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब (रजि.), बरेली के तत्वावधान में सातवीं बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग (शकुंतला देवी की स्मृति में) का आयोजन 23 जनवरी से 30 जनवरी तक किया जाएगा।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता निशांत पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम (जी.पी.), दोहरा रोड पर खेली जाएगी। टूर्नामेंट का शुभारंभ 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे से होगा।
आयोजन को लेकर क्लब की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष सुनील सक्सेना और सचिव प्रशांत रायजादा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह लीग लगातार सातवें वर्ष आयोजित की जा रही है और हर वर्ष की तरह इस बार भी मुकाबले उच्च स्तर के और कड़े प्रतिस्पर्धात्मक होंगे।
क्लब का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट को मजबूत मंच देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों को शामिल किया गया है, जिनमें स्थानीय टीमों की भी भागीदारी रहेगी। इससे जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बड़े मंच पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
सभी टीमें कलर किट में खेलेंगी, जो आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्राइजमनी की बात करें तो टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1 लाख रुपये जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि यह लीग बरेली क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध है, जिससे आयोजन की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
क्लब पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि इस लीग से पूर्व में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकल चुके हैं, जिन्होंने आगे चलकर रणजी और आईपीएल स्तर तक अपनी पहचान बनाई है।
इस बार भी बड़ी संख्या में उभरते क्रिकेटर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते नजर आएंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, संरक्षक संजय सक्सेना, अजीत सक्सेना, ओ.पी. कोहली तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने बरेली के सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग का भरपूर आनंद लें।