इन्वर्टिस विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षा समारोह संपन्न, सुष्मिता सेन और संजय मिश्रा को मानद डॉक्टरेट डिग्रियां
- Advertisement -
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षा समारोह संपन्न, सुष्मिता सेन और संजय मिश्रा को मानद डॉक्टरेट डिग्रियां
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली में शिक्षा, सम्मान और प्रेरणा का भव्य संगम, हजारों छात्रों को मिली
बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में शनिवार को 12वें दीक्षा समारोह का आयोजन भव्यता और शैक्षणिक गरिमा के साथ किया गया।
समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024–25 के स्नातक, परास्नातक और शोध विद्यार्थियों को उनकी उपाधियां प्रदान की गईं।
इस अवसर को खास बनाते हुए बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा को कला एवं सिनेमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।
बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह
दीक्षा समारोह में सुष्मिता सेन और संजय मिश्रा की उपस्थिति से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मंच से उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि सुष्मिता सेन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत को वैश्विक पहचान दिलाई और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल पेश की।
वहीं संजय मिश्रा ने अपनी सशक्त अभिनय शैली और यादगार भूमिकाओं के माध्यम से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया है।
कार्यक्रम में आमंत्रित कमेंटेटर नवजोत सिंह सिधू फ्लाइट में देरी के कारण दोपहर तक समारोह में नहीं पहुंच सके।
छात्रों के लिए बना यादगार पल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. उमेश गौतम और प्रतिकुलाधिपति पार्थ गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में हजारों विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ मंच साझा कर उपाधि प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए यादगार अनुभव बन गया।
प्रेरणा और जिम्मेदारी का संदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि दीक्षा समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव नहीं होता, बल्कि यह विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा भी देता है। समारोह शिक्षा, सम्मान और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।