SSP अनुराग आर्य की निगरानी में खुला खूनी प्यार का राज: 5 महीने की साजिश, हथौड़े से पति की हत्या
- Advertisement -
SSP अनुराग आर्य की निगरानी में खुला खूनी प्यार का राज: 5 महीने की साजिश, हथौड़े से पति की हत्या
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में हुए सुरेश पाल हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस जघन्य हत्या के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ममता और उसका प्रेमी ही निकले।
SSP अनुराग आर्य के निर्देशन में और IPS अंशिका वर्मा की प्रभावी निगरानी में की गई जांच ने महज कुछ ही दिनों में “खूनी प्यार” के इस काले सच को बेनकाब कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पत्नी ममता और गांव के ही युवक होतम के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे।
दोनों ने मिलकर सुरेश पाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची और करीब पांच महीने तक हत्या की पूरी स्क्रिप्ट तैयार की।
IPS अंशिका वर्मा के नेतृत्व में खुला पूरा मर्डर प्लान, पत्नी ही निकली कातिल जांच में सामने आया कि ममता अपने प्रेमी होतम के साथ रहना चाहती थी।
वह पति को छोड़कर भागने का दबाव बना रही थी, लेकिन जब होतम पीछे हट गया तो दोनों ने सुरेश पाल की हत्या का फैसला कर लिया। सही मौके की तलाश में महीनों इंतजार किया गया।
शनिवार रात जैसे ही मौका मिला, ममता ने अपने पति को संभाल लिया और होतम ने हथौड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले की क्रूरता इतनी ज्यादा थी कि सुरेश पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश, IPS अंशिका वर्मा की टीम ने तोड़ा झूठ का जाल
हत्या के बाद ममता और होतम ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की।
ममता ने अपना मोबाइल सिम तोड़कर फेंक दिया
हथौड़े को पानी से धोकर साफ किया गया
घटना को सामान्य मौत दिखाने की साजिश रची गई लेकिन IPS अंशिका वर्मा की निगरानी में हुई तकनीकी जांच और सख्त पूछताछ ने आरोपियों की एक-एक चाल को नाकाम कर दिया।
एक झूठ बना गिरफ्तारी की वजह, WhatsApp चैट से खुली पूरी साजिश पूछताछ के दौरान ममता ने खुद को अनजान बताने की कोशिश की, लेकिन यही झूठ उसके लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया।
पुलिस ने जब डिजिटल साक्ष्यों की जांच की तो होतम और ममता के बीच लगातार व्हाट्सऐप वीडियो कॉल, वॉयस कॉल और चैट के प्रमाण मिले। कई मैसेज डिलीट किए जा चुके थे, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया।
इसके बाद होतम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। दबाव बढ़ते ही वह टूट गया और उसने हत्या की पूरी योजना कबूल कर ली।
IPS अंशिका वर्मा की सख्त कार्रवाई, दोनों आरोपी जेल भेजे गए पुलिस ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर ममता और उसके प्रेमी होतम को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
IPS अंशिका वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
“कानून से ऊपर कोई नहीं है। चाहे अपराध कितनी ही चतुराई से क्यों न किया गया हो, पुलिस उसे उजागर कर ही देती है।”