कड़ाके की सर्दी में दरगाह उस्तादे ज़मन ट्रस्ट का मानवीय अभियान, गरीबों को बांटे गए कंबल और जैकेट

0 5

- Advertisement -

कड़ाके की सर्दी में दरगाह उस्तादे ज़मन ट्रस्ट का मानवीय अभियान, गरीबों को बांटे गए कंबल और जैकेट

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दरगाह उस्तादे ज़मन ट्रस्ट ने एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश की है।

पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी ट्रस्ट द्वारा बरेली शहर के विभिन्न इलाकों में ज़रूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल, जैकेट और अन्य गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है।

ट्रस्ट की ओर से बीते एक सप्ताह से लगातार सर्दी से जूझ रहे गरीबों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, जिससे उन्हें ठिठुरती ठंड से कुछ राहत मिल सके।

दरगाह उस्तादे ज़मन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद कैफ रज़ा खां कादरी ने कहा कि सर्दियों के मौसम में मजारों पर चादर चढ़ाने की बजाय ज़रूरतमंदों को कंबल, लिहाफ, स्वेटर और जैकेट देना कहीं अधिक इंसानियत और नेक अमल है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि नए साल के जश्न और फिजूलखर्ची से बचते हुए उसी धन से गरीबों और मजबूरों की मदद करें।

मौलाना कैफ रज़ा कादरी ने ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए ट्रस्ट का हेल्पलाइन नंबर 9084957857 भी जारी किया है।

उन्होंने बताया कि कोई भी ज़रूरतमंद व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर कंबल या अन्य आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकता है।

इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि यदि कहीं कोई व्यक्ति ठंड में बिना कंबल के सोता हुआ दिखाई दे, तो तुरंत ट्रस्ट के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते मदद पहुंचाई जा सके।

दरगाह उस्तादे ज़मन ट्रस्ट का यह सेवा अभियान समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और इंसानियत की भावना को मजबूत कर रहा है, जिसकी शहरभर में सराहना की जा रही है।

मीडिया सेल
दरगाह उस्तादे ज़मन ट्रस्ट
(बरेली )