एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन का नववर्ष 2026 पर मंडल रेल प्रबंधक को बधाई

0 9

- Advertisement -

एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन का नववर्ष 2026 पर मंडल रेल प्रबंधक को बधाई

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

प्रतिनिधि मंडल ने कार्यालय के सभी कर्मचारियों से मिलकर दी शुभकामनाएँ

बरेली। नववर्ष 2026 के अवसर पर एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन के ओजस्वी महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मजदूर यूनियन की विशेष टीम ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय का दौरा किया।

1 जनवरी को यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक, संयुक्त मंत्री रोहित सिंह, राकेश कुमार, उपाध्यक्ष पीके दुबे, रिया सिंह, संगठन मंत्री संजय त्यागी की अगुवाई में मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार और सभी शाखा अधिकारियों से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।

इस अवसर पर एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन के कर्मठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता विपरेन्द्र ठाकुर, आरिफ हुसैन, सोनू सिंह, हरपाल चौधरी, विनीत शर्मा, अरविंद सिन्हा, राहुल कुमार, मनोज कुमार, कुलदीप, सिराजुल हुसैन, दीपक जौहरी, भूपेंद्र शर्मा, पिंकी सिंह, सिमरन, सरोज, मो. यूनुस, अक्षया माइकल सहित अन्य कॉमरेड उपस्थित रहे।

प्रतिनिधि मंडल ने कार्यालय में उपस्थित सभी कर्मचारियों के साथ संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य और समर्पित सेवा के लिए शुभकामनाएँ प्रकट की।