पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल में हुआ रेल दुर्घटना का मॉक ड्रिल
- Advertisement -
बरेली । रेल कर्मचारियों की रेल दुर्घटना घटित होने पर सर्तकता एवं त्वरित कार्यवाही की जाँच करने हेतु मंडल रेल प्रबधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव के निर्देशन में एन.डी.आर.एफ., गाजियाबाद टीम के साथ फुलस्केल माकड्रिल का आयोजन सिंकदराराव रेलवे स्टेशन पर किया गया।
दुर्घटना की विभीषिका सिंकदराराव रेलवे स्टेशन पर तैयार करने के उपरांत इज्जतनगर मंडल के नियंत्रण कक्ष में 11.30 बजे तथा मंडल कार्यालय के भवन में 11.30 बजे हूटर बजाकर एवं टेलीफोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना रेल अधिकारियों को दी गई कि ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का तृतीय वातानुकुलित श्रेणी का एक कोच सिकंदराराव स्टेशन यार्ड के लाइन संख्या 4 पर अवपथित हो गया है, जिसमें अनेक यात्रियों के घायल होने की संभावना है।
- Advertisement -
दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल सहित सभी शाखा अधिकारी मंडल नियंत्रक कक्ष में पहुँच गए। अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-।। विपिन कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। जिला प्रशासन, सिविल पुलिस एवं अग्निशमन दस्ता भी दुर्घटना स्थल पर पहुँच गए।
घायल यात्रियों की अद्यतन जानकारी देने के लिए तुरन्त हेल्पलाईन नंबर जारी कर कासगंज, सिकंदराराव एवं मथुरा छावनी रेलवे स्टेशनों पर सहायता बूथ खोल दिए गये। हेल्पलाईन नंबर जारी कर दिये गये। एन.डी.आर.एफ., गाजियाबाद की टीम तुरंत रेल कर्मचारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। सिकंदराराव से सिविल एवं निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक पैरा-मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुँच गये। कासगंज से दुर्घटना सहायता गाड़ी एवं दुर्घटना सहायता चिकित्सा गाड़ी कासगंज से तत्काल रवाना की गई। इनकी मदद से कर्मचारी व अन्य संसाधन दुर्घटना स्थल पर पहुँचाकर अवपथित कोच को 15.38 बजे री-रेल कर दिया गया।
एनडीआरफ एवं रेलवे की रेस्क्यू टीम द्वारा साझा तरीके से उपकरणों का प्रयोग करते हुए डिरेल कोच को काटकर फंसे घायल यात्रियों का रेस्क्यू किया गया अभियान के दौरान रेलवे की राहत टीम एवं एनडीआरएफ की टीम के मध्य रेस्क्यू के दौरान नवीनतम तकनीकी एवं अनुभव साझा किए गए मंडल रेल प्रबंधक सुश्री रेखा यादव ने मॉक ड्रिल की प्रशंसा की