40 रेल कर्मियों ने की नरमू की सदस्यता ग्रहण

0 117

- Advertisement -

बरेली। आज  इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत गिरीश चंद,मुख्य कार्याधी के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विभाग के लगभग 40 अन्य कर्मचारियों ने नरमू के मंडल कार्यालय इज्जतनगर पर आकर नरमू के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा नरमू की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर नरमू के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक तथा नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने सभी आगंतुक सदस्यों का फूल माला पहनाकर तथा गिरीश चंद को बुके देकर उनका स्वागत किया साथ ही उन्होंने अपनी यूनियन द्वारा किए गए कार्यों को उपस्थित साथियों से शेयर कियाI उन्होंने कहा कि 100 साल से मजदूरों के बीच में एकमात्र गैर राजनीतिक संगठन जिसने इस देश में रेल मजदूर के लिए तीन बड़ी लड़ाइयां लड़ी हो और उन लड़ाइयो के द्वारा ही तमाम सुविधाएं लड़कर कर्मचारियों को दिलाई हो यह एकमात्र ऐसा संगठन हैI

बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि एआईआरएफ आज रेल मजदूर का एकमात्र गैर राजनीतिक संगठन हैI इस अवसर पर नरमू के कार्यकारी अध्यक्ष, रईस अहमद डीआरएम शाखा के सचिव आर.के.पांडेय, मण्डल उपाध्यक्ष पी.के दुबे, मंडल संगठन मंत्री एस.एस. चौहान, राकेश राज, विनोद यादव , अखिलेश यादव, विजय कुमार, सोम प्रकाश , दिनेश, शिवराज, पप्पू यादव, इकबाल अहमद ,सरोज यादव,उमेश यादव , दिगंबर सिंह, चेतन, मिथिलेश, कुमारी रिया, शीतल ,पिंकी सिंह ,कु मंजू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -