जायरीनों की सेवा के लिए खाने-पीने और ठहरने की तीन दिन तक रहेगी सुविधा

0 84

- Advertisement -

बरेली।,शहर ए बरेली शान्ति सौहार्द के साथ साथ मेज़बानी में भी जाना पहचाना जाता हैं, इसी मिसाल को क़ायम रखते हुए बरेली हज सेवा समिति के महानगर अध्यक्ष हाजी उवैस खान ने कहा कि देश विदेश से बरेली की सरज़मीं पर तशरीफ़ लाने वाले उर्से रज़वी के ज़ायरीन की सेवा के लिये मोहल्ला फूलबलान स्थित एवाने मज़हर में ठहरने एवं खानपान की व्यवस्था 3 दिनों के लिये की गई,

ज़ायरीन की सहूलियत के लिये बिस्तर,टॉयलेट बाथरूम की व्यवस्था के साथ साफ़ सफाई रहेगी,सुबह में नाश्ता, दोपहर व रात में लंगर चलता रहेगा।व्यवस्था में मोहम्मद बिलाल खान,शोएब खान,गुलरेज खान के साथ टीम ज़ायरीन की सेवा करेगी, ज़ायरीन को हर प्रकार की सहूलियत दी ताकि ज़ायरीन जब अपने अपने घरो को लौटे तो बरेली की मेजबानी की चर्चा करें

- Advertisement -

ज़िससे हमारे शहर और नाम हो,दुनियाभर में बरेली का बहुत नाम है।जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि ज़ायरीन के इस्तक़बाल के लिये हर घर के दरवाजे खुले है अपने अपने स्तर पर बरेली के लोगों ने लंगर की व्यवस्था की है,मोहल्ले में सुबह सुबह चाय की सबिले भी चल रही है,जिनके घर बड़े है उन सभी लोगों ने जायरीन की खिदमात के लिये जगह दी है।सभी की यही कोशिश है कि ज़ायरीन अपने शहर से खुशियां ही खुशियां लेकर रवाना हो।