पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
- Advertisement -
बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ आज जनपद में आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2023 परीक्षा के आज तीसरे दिन आयोजित परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने तथा परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से मॉडल टाउन स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज एवं श्री गुरु नानक रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा गया और परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये ।
- Advertisement -
इसके साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा देने हेतु आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस दृष्टि से रोडवेज बस स्टैंड, सैटेलाइट बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जंक्शन पर भी सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया।
