कोलकाता कांड के विरोध में बरेली के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने की ओपीडी बंद
- Advertisement -

बरेली। कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में इंसाफ और न्याय की गूंज देश के हर कोने में और तेज होती जा रही है। शहर-शहर, सडक़-सडक़ डॉक्टर अपने साथी के साथ रेप और हत्या के बाद इंसाफ मांग रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉक्टर के बलात्कार और हत्या तथा उसके बाद हुई तोडफ़ोड़ के विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया है। भारतीय चिकित्सा संघ ने शनिवार को सुबह 6 बजे से रविवार को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए आधुनिक चिकित्सा के डॉक्टरों की सेवाओं को राष्ट्रव्यापी रूप से बंद करने की घोषणा की है।’
कोलकाता में ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आईएमए के आव्हान पर जिले के निजी डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों ने ओपीडी ठप कर धरना दिया और नारेबाजी की। इससे सैकड़ो मरीजों को बिना इलाज के मायूस वापस लौटना पड़ा।
दरअसल कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुये दुष्कर्म व हत्या की घटना के विरोध में डाक्टर २४ घंटे की हड़ताल पर है। बुधवार को मेडीकल कालेज के जूनियर व सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए कामकाज ठप कर दिया था। आज डाक्टरों ने मरीजों को नही देखा,जिससे दूरदराज से आये हुये लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि घटना के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।
- Advertisement -
।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आव्हान पर आज शनिवार को सभी छोटे ओर बड़े अस्पतालों में बंदी का ऐलान किया है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ.राजीव गोयल ने बताया कि इस दौरान डॉक्टर २४ घंटे के लिए हड़ताल पर रहेगें। जो रविवार की सुबह ६ बजे तक चलेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवांए तो चालू रहेगंी,लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवांए बंद रहेगी।
वरिष्ठï चिकित्सक डॉक्टर आईएस तोमर ने कहा कि मानवता के खिलाफ किया गया अपराध है, वे काम करने वाली जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे से जूडा है। डॉक्टर और नर्स इस बात से चिंतित है कि वो अस्पताल में सुरक्षित नही है,उनके परिवार के लोग भी चिंतित है।
डॉक्टर विनोद पागरानी ने कहा कि कोलकाता के आरजी कर मेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के विरोध में देशभर के डॉक्टर आक्रोशित है,जिस लडक़ी के साथ ये घटना हुई वो मध्यम वर्गीय परिवार की इकलौती संतान थी। किसी एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम नहीं दिया,बल्कि इसमें कई लोग शामिल थे। जिस तरह से उसकी हत्या की गई,उसका वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नही है।
जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी-लंबी कतार
निजी चिकित्सकों द्वारा आज ओपीडी की हड़ताल रखने की वजह से जिला चिकित्सालय व कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या रोज की अपेक्षा काफी अधिक रही,जिसकी वजह से मरीजों को दवाई लेने के लिए घंटो लाइन में लगना पड़ा।
ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवांए भी ठप हो
आईएमए हाल में जब वरिष्ठï चिकित्सक जिला अधिकारी को ज्ञापन देने से पूर्व चिकित्सकों को सम्बोधित कर रहे थे तभी महिला चिकित्सकों द्वारा इमरजेंसी सेवाओं को बंद करने की बात कही गई। जिस पर वरिष्ठï चिकित्सकों ने विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय देने की बात कही।
इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ.राजीव अग्रवाल, डा. आईएस तौमर, डॉ.गौरव गर्ग, डॉ.सुधा यादव, डॉ. एके चौहान,डॉ. अतुल अग्रवाल, डा. अजय भारती, डा. सुदीप सरन, डॉ.राजकुमारी मित्तल सहित तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।
–