हर घर तिरंगा अभियान का आईजी ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
- Advertisement -
बरेली ।* “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, से माँ तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा में स्कूटी एवं कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
, तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से दामोदर पार्क, चौकी चौराहा होते हुए पटेल चौक- नगर निगम के सामने से बरेली कालेज से वापस होते हुये चौकी चौराहा आयी जहां पर पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रगान गाया तथा वापस पुलिस लाइन में तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
- Advertisement -