पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कारखाना मंडल ने लगाया वेल्डरों के शोषण का आरोप, दी आंदोलन की चेतावनी

0 56

- Advertisement -

बरेली।पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कारखाना मन्डल ने कारखाना गेट पर आम सभा एवम प्रदर्शन किया पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष  जे एस भदौरिया  ने बताया की गोरखपुर कारखाने तरह इज्जतनगर कारखाने मे भी सभी वेल्डर साथियो को प्रतिवर्ष 5000 रुपये दिलाने हेतु संघर्षरत है

 

भदौरिया ने कहा कि आज सालो से गोरखपुर मे बैल्डरो को वर्दी भत्ता मिल‌ रहा है परन्त इज्जतनगर मे कोई भुगतान नही किया गया जो बैल्डरो के साथ रेल प्रशासन एवम मान्यता प्राप्त सगठन का शोषण का प्रतीक है साथ ही सेफ्टी शु के मद मे जो प्रतिवर्ष धनराशि कर्मचारियो को देय होती थीउसका भी भुगतान इस वर्ष नही किया गया

 

- Advertisement -

जिसके लिए श्रमिक संघ संघर्ष कर रहा है सूरजमल मीना ने कहा की नियम 1313R के तहत बहुत से कर्मचारियो का वेतन फिक्स नही किया गया है साथ ही एरियर की भी मांग की और कहा गोरखपुर कारखाने की भाँति ही इज्जतनगर कारखाने मे भी दिन मे दो बार बायोमेट्रिक हाजिरी की मांग की गई है सूरजमल मीना ने एम सी एम की पदोन्नति लिस्ट जल्द से जल्द निकलने तथा जर्जर हो रहे रेल आवासो की तत्काल ठीक करने की मांग की

 

कार्यवाहक अध्यक्ष रविन्द्र आर टीएस ने कहा कि आर टीएस का कर्मचारी पूरे कारखाने मे कोच शटिग करता है फिर भी उसे इंसेन्टिव क्यो नही दिया जा रहा है दिन होबया रात आर टीएस का कर्मचारी यदि तय समय मे काम पूरा ना करे तो पूरे कारखाने का उत्पादन प्रभावित होगा इसलिए आर टीएस कर्मचारी को भी इंसेन्टिव दिया जाये अनेको बार उच्च अधिकारियों ने इस पर सहमति दि है इसलिए यदि अब प्रशासन नही सुनता तो भुख हडताल और अनशन के अतोरिक्त कोई चार नही बचा ।

 

आम सभा मे नंदन सागर, वसंत कस्यप, जय प्रकाश, रवींद्र यादव, नीरज भास्कर, वशीम मिया, दलसिंगार यादव, वीरेंद्र पाल, त्रिभुवन यादव,धन कुमार राम, रोहित कुमार,रुद्र प्रताप,चंदन रावत, मोहित श्रीवास्तव राकेश,ओ पी एन तिवारी बी एल यादव,विनोद सिंह रवि बाबू शुक्ल, बाला जी,विनोद नाथ तिवारी, तथा अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित रहे.