भीषण गर्मी के कारण शिक्षिका स्कूल में हुई बेहोश
- Advertisement -
बरेली। लगातार पढ़ रही उमस भरी गर्मी में इन दिनों बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम परिषदीय विद्यालय में बच्चों के साथ अध्यापकों का बुरा हाल है, भीषण गर्मी के चलते कक्षाओं में बैठे बच्चे सुबह से लेकर छुट्टी तक पसीने में नहाते रहते हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें शिक्षा दे रहे अध्यापकों का भी यही हाल दिखाई दे रहा है।
गंभीर रूप से पीड़ित कुछ अध्यापकों को तो डॉक्टरों ने मेडिकल लीव पर जाने की सलाह दे दी है जिसकी वजह से गंभीर रोग से पीड़ित शिक्षक चिकित्सा अवकाश पर भी चले गए।
- Advertisement -
शिक्षक विद्यालय में बच्चों की शिक्षा दीक्षा का काम कर रहे हैं। वह इस भीषण गर्मी में बच्चों को कक्षा में शिक्षा नही दे पा रहे हैं क्योंकि कक्षाओं में अधिक बच्चे होने के कारण, पैदा होने वाली उमस और गर्मी ने बच्चों के साथ अध्यापकों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर डालना शुरू कर दिया है।
बच्चों को स्कूल परिसर में खुले में बिठाकर शिक्षा देने का काम अध्यापक कर रहे हैं लेकिन अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में खुला परिसर भी नहीं है। जिसकी वजह से बच्चों को कमरे में बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
मंगलवार को सीबीगंज क्षेत्र के चन्दपुर जोगियान के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक सविता यादव की अचानक गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर कक्षा में ही गिर गई जिसकी वजह से वह काफी देर तक बेहोश रही।
अन्य अध्यापकों के द्वारा सविता यादव का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद विद्यालय में चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक दवा दिलाई गई।
इस सबके बावजूद सविता यादव ने विद्यालय नहीं छोड़ा, क्योंकि यदि कोई अधिकारी दौरे पर आ जाए तो वह अध्यापकों की किसी भी दलील को सुनने के लिए तैयार नहीं होता है। शिक्षकों द्वारा लगातार विभाग से विद्यालय के समय को कम करने की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग नही सुन रहा