नरमू ने किया वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी का स्वागत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को बताईं समस्याएं,
- Advertisement -
बरेली।आज एन ई रेलवे मज़दूर यूनियन इज़्ज़तनगर का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में नवागत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह के इज़्ज़तनगर प्रथम आगमन पर उनके कक्ष मे जाकर बुके देकर उनका स्वागत किया गया ।
स्वागत के दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक,मंडल मंत्री कामरान अहमद,रईस अहमद,रोहित कुमार,बृजेश सागर,बिपरेंद्र ठाकुर,पिंकी सिंह, भूपेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
- Advertisement -
तत्पश्चात नरमू का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा से मुलाकात की। जिसमें वाणिज्य विभाग से संबंधित अनेकों समस्याओं को उनके समक्ष रखा गया। जिसमे पीआरएस ड्यूटी के समय में बदलाव टू के रनिंग रूम से संबंधित समस्याएं, स्टेशनों पर इंक्वारी ऑफिस में रखें बैटरी से संबंधित समस्याओं को लेकर वार्ता हुई जिसको वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा चल रही समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया