आईजी और डीएम ने भी एक पेड़ मां के नाम वृक्ष लगाकर किया वृक्षारोपण

0 27

- Advertisement -

बरेली आज  “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण जन अभियान- 2024 के क्रम में डा0 राकेश सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में पृथ्वी को हरा-भरा बनाने ,भावी पीढ़ियों को प्रदूषण मुक्त एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया।

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पर्यावरण के  संरक्षण हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । वृक्ष प्रकृति की रक्षा के लिए बहुत आवश्यक हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं । हम सभी को प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए ।

- Advertisement -

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने भी आज एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृक्षारोपण किया और लोगोंको अधिक संख्या मैं पेड़ लगाने का आवाहन किया